लाइब्रेरी में शाम का वक्त था, बत्ती अभी जली ही थी कि एक लड़का अंदर आया। हाथ में मोबाइल था, चेहरे पर उलझन साफ दिख रही थी। बोला – “भैया, यूट्यूब पर एक वीडियो देखी थी। कोई कह रहा था कि बारह हज़ार रुपये दो और AI का सर्टिफिकेट मिल जाएगा, फिर नौकरी पक्की। क्या सच में ऐसा होता है?”
यह सवाल सिर्फ उसी लड़के का नहीं था। यह उन लाखों छात्रों का सवाल है जो AI सीखना चाहते हैं, लेकिन समझ नहीं पाते कि किस कोर्स पर भरोसा करें। इंटरनेट पर मुफ्त AI कोर्स के नाम पर इतनी अलग-अलग जानकारी मिलती है कि सही विकल्प चुनना ही मुश्किल हो जाता है। कई जगह बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन जब असली वेबसाइट पर जाकर देखा जाए तो पता चलता है कि पढ़ाई तो मुफ्त है, जबकि सर्टिफिकेट के लिए अलग फीस देनी पड़ती है।
इसी उलझन को दूर करने के लिए हमने इस लिस्ट पर अच्छी-खासी रिसर्च की। हर कोर्स को उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देखा, सर्टिफिकेट की शर्तें चेक कीं, और Reddit जैसे कम्युनिटी प्लेटफ़ॉर्म पर छात्रों और प्रोफेशनल्स के अनुभव भी पढ़े। इसके बाद ही इस सूची में सिर्फ वही AI Courses शामिल किए गए जिनकी गुणवत्ता, विश्वसनीयता और सीखने की उपयोगिता पर भरोसा किया जा सकता है।
तो अगर आप 2026 में बिना पैसे खर्च किए AI सीखना शुरू करना चाहते हैं, तो आइए देखते हैं छात्रों के लिए सबसे भरोसेमंद Free AI Courses कौन-कौन से हैं।
यह भी पढ़ें: AI Course कैसे करें? शुरुआत से AI सीखने की पूरी गाइड (हिंदी में)
1. SWAYAM Plus – AI for All (भारत सरकार का मुफ्त AI Course)

अगर आप मुझसे पूछें कि एक ऐसे बच्चे को कहाँ से शुरुआत करनी चाहिए जिसे AI का ‘A’ भी नहीं आता, तो मेरा सीधा जवाब होगा— ‘YUVA AI for ALL’।
इस लिस्ट में सबसे पहले इसी को रखने का मन हुआ, और वजह भी सीधी है। यह भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय और IIT मद्रास का साझा प्रोजेक्ट है, और इसे खासतौर पर हिंदी में उन छात्रों के लिए लाया गया है जो आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस, किसी भी बैकग्राउंड से क्यों न हों। इसमें AI for Educators, AI in Physics, AI in Chemistry, AI in Accounting, Cricket Analytics with AI और AI/ML using Python जैसे कई कोर्स शामिल हैं, और हर कोर्स करीब 40 से 45 घंटे का है।
सबसे अच्छी बात यह लगी कि इसमें AI या कोडिंग की पहले से कोई जानकारी मांगी ही नहीं जाती, बस बेसिक डिजिटल लिटरेसी काफी है। पढ़ाई पूरी तरह मुफ्त है, यह बात साफ है। हां, एक चीज़ ईमानदारी से बता देनी चाहिए – अगर असली सर्टिफिकेट चाहिए तो एक प्रोक्टर्ड एग्जाम देना होता है, जिसकी एक मामूली फीस लगती है। यानी पढ़ना बिल्कुल मुफ्त, सर्टिफिकेट पर थोड़ा सा खर्च। लेकिन जब बात IIT मद्रास के नाम वाले सर्टिफिकेट की हो, तो यह खर्च वाजिब ही लगता है। रजिस्ट्रेशन swayam-plus.swayam2.ac.in पर हो जाता है।
यह भी पढ़ें: यह भी पढ़ें: AI Tools in Hindi: छात्रों के लिए 5 ज़रूरी AI Tools (2026)
2. Google AI Essentials (प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए बेस्ट)

अब मान लीजिए कि आपने YUVA AI कर लिया और आपको बेसिक समझ आ गई। इसके बाद अगला कदम क्या होना चाहिए?
यहीं पर एंट्री होती है ‘Google AI Essentials‘ की। होता क्या है कि हम थ्योरी तो बहुत पढ़ लेते हैं, लेकिन जब असल में किसी AI टूल (जैसे ChatGPT या Gemini) से कोई काम करवाना होता है—चाहे वो ईमेल ड्राफ्ट करना हो या कोई प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाना—तो हमें समझ नहीं आता कि उसे कमांड (प्रॉम्प्ट) कैसे दें। गूगल ने अपना यह कोर्स इसी समस्या को सुलझाने के लिए बनाया है।।
कोर्स का पूरा कंटेंट Coursera पर ऑडिट करके मुफ्त में देखा जा सकता है – सारी वीडियो, सारी रीडिंग, बिना एक पैसा खर्च किए। लेकिन अगर शेयर करने लायक असली सर्टिफिकेट चाहिए, तो उसके लिए करीब 49 डॉलर की पेड अपग्रेड लेनी पड़ती है। भारत में यह सात दिन के फ्री ट्रायल के बाद करीब बीस डॉलर प्रति महीने की सब्सक्रिप्शन के तौर पर सामने आता है।
तो सीधी बात यह है – अगर लक्ष्य सिर्फ सीखना है, अपने काम में AI इस्तेमाल करना सीखना है, तो यह पूरी तरह मुफ्त में हो जाएगा। लेकिन अगर मकसद सिर्फ सर्टिफिकेट पाना है, तो यहां जेब से थोड़ा पैसा लगेगा। इसे लिस्ट में इसीलिए रखा गया है क्योंकि कंटेंट सच में बेहतरीन है, बस उम्मीद शुरू से सही रखनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: LLM, NLP और Hallucination क्या होता है? एकदम आसान भाषा में समझें
3. Elements of AI (अगर गहराई से समझना है)

अक्सर मेरे कुछ होनहार छात्र मुझसे पूछते हैं, “सर, मुझे सिर्फ टूल चलाना नहीं सीखना, मुझे यह जानना है कि AI आखिर काम कैसे करता है? इसके पीछे का लॉजिक क्या है?”
अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो फिनलैंड की University of Helsinki का यह कोर्स ‘Elements of AI‘ आपके लिए ही बना है। आप यकीन नहीं मानेंगे, दुनिया भर में 10 लाख से ज्यादा लोग इसे कर चुके हैं और रेडिट (Reddit) जैसी वेबसाइट्स पर एक्सपर्ट्स बिगिनर्स को सबसे ज्यादा इसी कोर्स की सलाह देते हैं।
एक बात यहां साफ समझ लेनी चाहिए – यह कोर्स खासतौर पर गैर-तकनीकी लोगों और बिल्कुल शुरुआत करने वालों के लिए बनाया गया है, जो बिना किसी बड़ी प्रतिबद्धता के AI की एक ठोस समझ चाहते हैं। मशीन लर्निंग, न्यूरल नेटवर्क, और AI का समाज पर क्या असर पड़ रहा है, यह सब बहुत आसान भाषा में समझाया जाता है। कोर्स अंग्रेज़ी में ज़रूर है, लेकिन भाषा इतनी सरल रखी गई है कि बेसिक अंग्रेज़ी जानने वाला भी बिना दिक्कत के इसे समझ लेता है।
आप कोर्स पूरा कीजिए और आपका 100% फ्री, पक्का सर्टिफिकेट आपके हाथ में आ जाएगा, जिसे आप अपने लिंक्डइन (LinkedIn) पर भी लगा सकते हैं।
4. IBM SkillsBuild – AI Foundations (रिज्यूमे मजबूत करने के लिए)

अगर आप ऐसा AI कोर्स ढूंढ रहे हैं जिसमें सीखने के साथ-साथ एक फ्री डिजिटल सर्टिफिकेट भी मिल जाए, तो IBM SkillsBuild – AI Foundations एक अच्छा विकल्प है।
यह कोर्स AI की बुनियादी बातें, उसके उपयोग और ज़िम्मेदारी से AI इस्तेमाल करने जैसे विषयों को आसान भाषा में समझाता है। इसे पूरा करने में आमतौर पर 10–20 घंटे लगते हैं और शुरुआत करने के लिए किसी तकनीकी अनुभव की ज़रूरत नहीं होती।
सबसे अच्छी बात यह है कि कोर्स और डिजिटल बैज दोनों मुफ्त हैं। हालाँकि, यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि सिर्फ यह सर्टिफिकेट मिलने से नौकरी मिल जाएगी। लेकिन अगर आप अपने रिज्यूमे या LinkedIn प्रोफ़ाइल पर यह दिखाना चाहते हैं कि आपने AI की बुनियादी समझ हासिल की है, तो यह एक भरोसेमंद शुरुआत हो सकती है।
अगर आपका लक्ष्य बिना पैसे खर्च किए किसी जानी-मानी टेक कंपनी से AI सीखना है, तो IBM SkillsBuild को अपनी लिस्ट में ज़रूर रखें।
5.GUVI – Generative AI Course (अगर सब कुछ हिंदी में चाहिए)
अगर आपको लगता है कि अंग्रेज़ी की वजह से AI सीखना मुश्किल हो जाता है, तो GUVI का Generative AI Course आपके लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।
GUVI, IIT मद्रास से जुड़ी एक EdTech कंपनी है, जिसने भारतीय छात्रों के लिए कई कोर्स क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध कराए हैं। इस कोर्स में ChatGPT, Generative AI और AI टूल्स का इस्तेमाल आसान उदाहरणों के साथ समझाया गया है।
कोर्स लगभग 8–10 घंटे का है और आप इसे अपनी सुविधा के अनुसार कभी भी पूरा कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि कोर्स मुफ्त है और इसे पूरा करने पर GUVI की तरफ से फ्री सर्टिफिकेट भी मिलता है।
अगर आप AI की शुरुआत अपनी मातृभाषा में करना चाहते हैं और अंग्रेज़ी की वजह से अब तक रुक रहे थे, तो इस कोर्स को एक बार ज़रूर देखें।
कोर्स पूरी तरह से फ्री है और इसे पूरा करने के बाद आपको GUVI की तरफ से एक वेरीफाइड सर्टिफिकेट भी मुफ्त में मिलता है।
6. Anthropic Academy – AI Fluency (जब आप ChatGPT से बोर हो जाएं)
यह सबसे नया कोर्स है इस लिस्ट में, और शायद सबसे कम लोगों को इसके बारे में पता है, इसलिए इसे यहां रखना ज़रूरी लगा। Anthropic ने मार्च 2026 में अपना खुद का फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म शुरू किया, जिसमें AI Fluency नाम की एक पूरी सीरीज़ है। यह खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जो मैनेजर हैं, स्टूडेंट हैं, टीचर हैं, या बस यह समझना चाहते हैं कि AI असल में करता क्या है, बिना एक लाइन कोड लिखे।
साइन अप करने के लिए बस एक ईमेल चाहिए, कोई पेड सब्सक्रिप्शन नहीं मांगी जाती। हर कोर्स पूरा करने पर एक सर्टिफिकेट मिलता है जिस पर नाम, कोर्स का शीर्षक और तारीख होती है, और यह LinkedIn पर सीधे जोड़ा जा सकता है। AI Fluency: Framework & Foundations कोर्स को पूरा करने में करीब एक से दो घंटे लगते हैं, और यह बताता है कि AI कैसे सोचता है, कहां भरोसे लायक है और कहां गलती कर सकता है, यह सब बिल्कुल आसान भाषा में। इसके अलावा AI Fluency for Students नाम का एक अलग कोर्स भी है, जो खासतौर पर पढ़ाई में AI का ज़िम्मेदारी से इस्तेमाल करना सिखाता है।
एक ईमानदार बात – कुछ रिव्यू में यह ज़रूर कहा गया कि भाषा कहीं-कहीं थोड़ी अकैडमिक लगती है, यानी बिल्कुल शुरुआती स्तर के व्यक्ति को एक-दो जगह ठहरकर समझना पड़ सकता है। लेकिन कंटेंट की गहराई और यह कि सर्टिफिकेट पूरी तरह मुफ्त है, इसे इस लिस्ट में जगह दिलाता है।
7. Great Learning Academy – AI के फ्री कोर्स
अगर आप एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर AI के कई छोटे-छोटे कोर्स करना चाहते हैं, तो Great Learning Academy भी एक अच्छा विकल्प है।
यहाँ आपको Generative AI, Machine Learning, Prompt Engineering और AI की बेसिक समझ से जुड़े कई फ्री कोर्स मिल जाते हैं। ज़्यादातर कोर्स छोटे हैं, इसलिए आप अपनी सुविधा के अनुसार उन्हें पूरा कर सकते हैं।
हालाँकि, एक बात पहले से जान लेना बेहतर है। Great Learning समय-समय पर अपनी सर्टिफिकेट पॉलिसी बदलता रहता है। कुछ कोर्स में सर्टिफिकेट पूरी तरह मुफ्त मिलता है, जबकि कुछ में अलग शर्तें हो सकती हैं। इसलिए कोर्स शुरू करने से पहले उसके आधिकारिक पेज पर सर्टिफिकेट की जानकारी एक बार ज़रूर देख लें।
अगर आपका लक्ष्य अलग-अलग AI विषयों को अपनी गति से सीखना है, तो Great Learning Academy एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म साबित हो सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (जो आपके मन में भी होंगे)
1. सर, क्या मैं ये कोर्स अपने मोबाइल से कर सकता हूँ? जी हाँ, बिल्कुल! इस लिस्ट के शुरुआती 6 कोर्सेज (जैसे YUVA AI, Google Essentials, GUVI) आप बहुत आराम से अपने स्मार्टफोन पर कर सकते हैं। इसके लिए कोई भारी-भरकम कंप्यूटर नहीं चाहिए।
2. मुझे कोडिंग (Python आदि) नहीं आती, क्या मैं AI सीख सकता हूँ? यही तो सबसे बड़ा भ्रम है! आपको AI इस्तेमाल करने के लिए कोडर होने की कोई ज़रूरत नहीं है। इस लिस्ट के ज़्यादातर कोर्स आपको सिर्फ यह सिखाते हैं कि AI से सही सवाल (Prompt) कैसे पूछें।
3. मुझे सबसे पहले कौन सा कोर्स शुरू करना चाहिए? अगर आप मेरी सलाह मानें, तो ज्यादा मत सोचिए। आज ही YUVA AI for ALL से शुरुआत कर दीजिए। यह छोटा है, आसान है, और आपको तुरंत एक आत्मविश्वास देगा।
यह भी पढ़ें: AI से पढ़ाई कैसे करें? छात्रों के लिए 10 Practical तरीके जो आपकी पढ़ाई बदल देंगे
मेरी आखिरी सलाह (और एक छोटा सा टास्क)
इंटरनेट पर ज्ञान का एक बहुत बड़ा समंदर है, लेकिन उस समंदर में गोता लगाने की हिम्मत बहुत कम लोग करते हैं।
मैंने अक्सर देखा है कि बच्चे 10 अलग-अलग कोर्सेज में रजिस्टर तो कर लेते हैं, लेकिन पूरा एक भी नहीं करते। इसलिए मेरी आपसे यह विनती है—इस बात की चिंता मत कीजिए कि कौन सा कोर्स सबसे अच्छा है। आज इस लिस्ट में से बस एक कोर्स चुनिए, और कसम खाइए कि आप उसे पूरा करेंगे। एक पूरा किया गया छोटा कोर्स, अधूरे छूटे दस बड़े कोर्सेज से हमेशा बेहतर होता है।
तो बताइए, आप आज किस कोर्स से अपनी शुरुआत कर रहे हैं? मुझे नीचे कमेंट्स में ज़रूर बताइएगा!
और हाँ, अगर आपको मेरी यह रिसर्च और सच्चाई पसंद आई हो, तो AIsePadhai के न्यूज़लेटर को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। यहाँ हम कोई हवा-हवाई बातें नहीं करते, सिर्फ वह जानकारी लाते हैं जो सच में आपके काम आए। मिलते हैं अगले आर्टिकल में!
AIsePadhai.in एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहाँ हिंदी मीडियम के छात्र, माता-पिता और शिक्षक AI को आसान भाषा में सीख सकते हैं।अगर आप इसी विषय को अंग्रेज़ी में पढ़ना चाहते हैं, तो हमारी दूसरी वेबसाइट FutureReadyStars पर भी AI और भविष्य की शिक्षा से जुड़े कई उपयोगी लेख उपलब्ध हैं।

आशीष कुमार एक एजुकेशन-टेक्नोलॉजी रिसर्चर और राइटर हैं। 15 साल के टीचिंग बैकग्राउंड के साथ, छात्रों और शिक्षकों को यह सिखाते हैं कि AI tools का सही उपयोग करके पढ़ाई को आसान और प्रभावी कैसे बनाया जाए। वे FutureReadyStars.com के संस्थापक भी हैं, जहाँ वे एजुकेशन में AI के सुरक्षित और एथिकल इस्तेमाल पर रिसर्च-आधारित आर्टिकल्स लिखते हैं।