कुछ साल पहले तक ज़्यादातर टीचर्स के लिए लेसन प्लान बनाना दिन का सबसे समय लेने वाला काम माना जाता था। क्लास खत्म होने के बाद या सुबह स्कूल जाने से पहले कॉपी, किताब और सिलेबस लेकर बैठना पड़ता था। कई बार सिर्फ एक पीरियड की तैयारी में ही 40 से 60 मिनट निकल जाते थे। लेकिन हाल के वर्षों में भारत के कई स्कूलों में AI के इस्तेमाल पर हुई स्टडीज़ और पायलट प्रोजेक्ट्स ने एक दिलचस्प बदलाव दिखाया है। जिन शिक्षकों ने ChatGPT, Google Gemini जैसे AI टूल्स को अपनी तैयारी का हिस्सा बनाया, उन्होंने पाया कि लेसन प्लान बनाने में लगने वाला समय काफी कम हो गया। सबसे खास बात यह रही कि उनमें से बड़ी संख्या ऐसे शिक्षकों की थी जिन्होंने पूरा काम लैपटॉप पर नहीं, बल्कि अपने स्मार्टफोन से किया। यानी अगर आपके पास सिर्फ एक एंड्रॉयड फोन, इंटरनेट और पांच-दस मिनट का समय है, तो आप भी एक ऐसा लेसन प्लान तैयार कर सकते हैं जिसे सीधे क्लासरूम में इस्तेमाल किया जा सके। ध्यान रहे, AI का उद्देश्य आपकी जगह पढ़ाना नहीं है। यह सिर्फ आपकी तैयारी को आसान बनाता है। क्लास में बच्चों को समझाने का तरीका, उदाहरण और माहौल आज भी एक अच्छे शिक्षक की सबसे बड़ी ताकत है। Also Read: टीचर्स के लिए 7 बेस्ट AI टूल्स (2026): Lesson Plan, PPT और Quiz मिनटों में बनाएं शुरू करने से पहले बस इतनी तैयारी कर लें शुरू करने से पहले आपको किसी महंगे सॉफ्टवेयर या लैपटॉप की जरूरत नहीं है। अपने मोबाइल में ChatGPT या Google Gemini का ऐप इंस्टॉल कर लीजिए। दोनों का मुफ्त संस्करण भी सामान्य लेसन प्लान तैयार करने के लिए काफी है। इसके बाद अपने पास सिर्फ चार बातें तैयार रखें— बस इतनी जानकारी AI को एक अच्छा लेसन प्लान तैयार करने के लिए पर्याप्त होती है। सिर्फ 10 मिनट में पूरा लेसन प्लान – पांच आसान स्टेप पूरा तरीका एक वास्तविक उदाहरण से समझते हैं। मान लीजिए आज आपको कक्षा पाँच में “स्वर और व्यंजन” पढ़ाना है। पहला स्टेप – जानकारी साफ-साफ दें AI अनुमान लगाना पसंद नहीं करता। जितनी स्पष्ट जानकारी देंगे, उतना बेहतर परिणाम मिलेगा।अगर आप सिर्फ इतना लिखेंगे कि “स्वर और व्यंजन पर लेसन प्लान बना दो”, तो जवाब सामान्य होगा। लेकिन अगर आप लिखेंगे— “कक्षा पाँच, विषय हिंदी, टॉपिक स्वर और व्यंजन, अवधि 35 मिनट। भाषा आसान रखें। एक गतिविधि, अंत में पाँच प्रश्नों की क्विज़ और गृहकार्य भी शामिल करें।” तो Artificial Intelligent उसी स्तर के बच्चों के अनुसार जवाब तैयार करेगा। यह छोटा-सा बदलाव ही अच्छे और साधारण लेसन प्लान के बीच का अंतर पैदा करता है। Also Read: शिक्षकों के लिए AI Guide: Classroom में AI कैसे Use करें? दूसरा स्टेप – टाइपिंग में समय मत गंवाइए मोबाइल पर लंबा प्रॉम्प्ट टाइप करना हमेशा आसान नहीं होता। खासकर तब, जब अगली घंटी बजने वाली हो। ऐसे समय में एक आसान तरीका है—Voice Typing I अपने मोबाइल के कीबोर्ड पर बने माइक्रोफोन आइकन पर टैप कीजिए और जैसे आप किसी साथी शिक्षक से बात करते हैं, वैसे ही बोलना शुरू कर दीजिए। “कक्षा पाँच का हिंदी लेसन प्लान चाहिए। विषय स्वर और व्यंजन है। 35 मिनट का पीरियड है। बच्चों के लिए एक मजेदार गतिविधि और पाँच सवालों की क्विज़ भी जोड़ देना।” ज्यादातर मामलों में Voice Typing, हाथ से टाइप करने की तुलना में काफी तेज़ और सुविधाजनक साबित होती है। तीसरा स्टेप – एक अच्छा प्रॉम्प्ट ही आधा काम कर देता है कई शिक्षक AI से सिर्फ “Lesson Plan बना दो” लिखकर परिणाम की उम्मीद करते हैं। फिर शिकायत करते हैं कि आउटपुट बहुत सामान्य आया। असल फर्क प्रॉम्प्ट में होता है। अपने मोबाइल में नीचे दिया गया प्रॉम्प्ट सेव करके रखिए। जरूरत पड़ने पर केवल कक्षा, विषय और टॉपिक बदलना होगा। 💡 आपका मास्टर प्रॉम्प्ट (इसे सेव कर लें) कॉपी करें मैं [8वीं] कक्षा को [CISCE बोर्ड] के अनुसार [प्रकाश संश्लेषण / Photosynthesis] पढ़ाने जा रहा हूँ। मुझे किताबी ज्ञान या 4 पेज का निबंध नहीं चाहिए। मेरे पास सिर्फ 10 मिनट हैं, इसलिए मुझे एक ‘ह्यूमन-टीचर’ वाला बहुत छोटा लेसन प्लान दो जिसमें सिर्फ ये 4 चीज़ें हों: 1. Hook: बच्चों का ध्यान खींचने वाला एक दिलचस्प सवाल। 2. देसी उदाहरण: एक ऐसा उदाहरण जो गांव या शहर की रोज़मर्रा की ज़िंदगी (जैसे खेती या किचन) से जुड़ा हो। 3. Plan B एक्टिविटी: बिना किसी लैब या सामान के होने वाली 2 मज़ेदार एक्टिविटी, ताकि अगर बच्चे एक से बोर हों, तो मैं दूसरी करवा सकूँ। 4. होमवर्क: एक सोचने वाला होमवर्क जिसमें घर की कोई चीज़ ढूंढनी हो。 ध्यान दीजिए कि इस एक प्रॉम्प्ट में आपने AI को केवल लेसन प्लान बनाने के लिए नहीं कहा, बल्कि यह भी बता दिया कि उसे किस स्तर की भाषा, किस प्रकार की गतिविधि और किस तरह का मूल्यांकन शामिल करना है। यही वजह है कि परिणाम पहले की तुलना में कहीं अधिक उपयोगी होता है अब देखते हैं कि इसका परिणाम कैसा दिखता है मान लीजिए इन टूल्स ने आपके लिए लेसन प्लान तैयार किया। सबसे पहले वह बच्चों से कोई परिभाषा याद करने के लिए नहीं कहता। वह बातचीत से शुरुआत करता है। “बच्चों, अगर मैं ‘अनार’, ‘इमली’ और ‘आम’ बोलूँ, तो क्या इन तीनों शब्दों की शुरुआत में कुछ समान दिखाई देता है?” बच्चे अपने-अपने उत्तर देने लगते हैं। यहीं से विषय में उनकी रुचि बनती है। इसके बाद Chatgpt and Gemini सुझाव देता है कि स्वर और व्यंजन की परिभाषा सीधे पढ़ाने के बजाय बच्चों से कुछ सामान्य शब्द बुलवाइए और उन्हें बोर्ड पर लिखते जाइए। फिर बच्चों से पूछिए कि किन शब्दों की शुरुआत स्वर से हुई और किनकी व्यंजन से। बिना किसी चार्ट, प्रोजेक्टर या स्मार्ट बोर्ड के भी पूरी कक्षा सक्रिय हो जाती है। यहीं AI की सबसे बड़ी उपयोगिता दिखाई देती है। वह आपको पढ़ाने का तरीका सुझाता है, लेकिन क्लासरूम की ऊर्जा अब भी आपके अनुभव और प्रस्तुति पर निर्भर रहती है। चौथा स्टेप – लेसन प्लान को अपनी कक्षा के अनुसार ढालिए AI ने लेसन प्लान बना दिया, लेकिन अभी उसे बिना देखे क्लास में ले जाना सही नहीं होगा। हर स्कूल, हर बोर्ड और हर कक्षा अलग … Read more